ब्रेकिंग
CM मोहन यादव , मध्यप्रदेश मिनी पंजाब कहे जाने वाले हरदा जिले में खाद के लिए महिला पुरुष सभी लगे लाइन... मोहन यादव सरकार ने खिलाड़ियों को बनाया लखपति ट्रंप की मेक इन अमेरिका नीति से मेक इन इंडिया’ को कोई बड़ा खतरा नहीं एआई से आने वाले पांच सालों में खत्म हो जाएंगी 80 फीसदी नौकरियां संयुक्त राष्ट्र संघ को हुए 80 साल, क्यों अमेरिका की चलती हैं दादागिरी एनकाउंटर में मारा गया PLFI सुप्रीमो, 15 लाख का था इनाम घोषित हरदा खंडवा: प्रशासन की लापरवाही अनदेखी प्रतिदिन हो रहे हादसे, अब सर्व समाज सहित विभिन्न सामाजिक संग... सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन भारत फिलीपींस जल्द असर दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाएंगे : पीएम मोदी ड्रग्स कांड के इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा

मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! पहली बार 18 भारतीय Youtube चैनल्स पर लगाया Ban, जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने फेक न्यूज और भारत विरोधी कंटेंट पोस्ट करने के लिए 18 भारतीय और चार पाकिस्तान स्थित YouTube न्यूज चैनल्स को ब्लॉक कर दिया। इसके साथ ही मंत्रालय ने 3 ट्विटर अकाउंट, 1 ​​फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन यूट्यूब चैनलों ने दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया।

पोस्ट हो रहा था फेक कंटेंट

मंत्रालय ने कहा कि इन YouTube चैनलों का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी खबरें पोस्ट करने के लिए किया गया था, साथ ही पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा भारत विरोधी कंटेंट शेयर किया गया था। कुछ मामलों में भारत के खिलाफ फेक न्यूज को पाकिस्तान से फैलाया जा रहा था।

- Install Android App -

इसके साथ कहा गया, ‘यह देखा गया कि इन भारतीय YouTube आधारित चैनलों द्वारा यूक्रेन में मौजूदा स्थिति से संबंधित बड़ी मात्रा में फेक कंटेंट पोस्ट किया और इसका उद्देश्य अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना है।’ बता दें, ब्लॉक YouTube चैनलों की कुल व्यूअरशिप 260 करोड़ से अधिक थी।

दिसंबर से अब तक ब्लॉक किए 78 YouTube चैनल्स

बता दें दिसंबर से लेकर अब तक मिनिस्ट्री ने 78 YouTube चैनल्स को ब्लॉक किया है। इसके अलावा कई सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैं, जिनको बैन किया गया है। यह अकाउंट्स गलत जानकारी फैला रहे थे। इस फैसले के साथ पिछले साल दिसंबर से अब तक मिनिस्ट्री ने 78 YouTube चैनल्स को ब्लॉक किया है। इसके साथ ही कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन किया गया है।