ब्रेकिंग
देशभर के 35 लाख किसानों के बैंक खातों में जारी की गई फसल बीमा योजना की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना में अब भी हैं कई लोग वंचित सौतेली मां ने करोड़ो की भूमि सिराली के व्यापारियों को बेची ! बेटी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की ! ... MP में पुलिस पर कहर डायल 100 टीम पर डंडे से हमला, हमला करने वालो पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपीयो को... हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हरदा विधायक दोगने का आरोप : हरदा के नेता कमल पटेल द्वारा पुनः किया गया फर्जी भूमि-पूजन ! जाने क्या ह... हरदा जिले में खाद की काला बाजारी, किसान कांग्रेस नेता मोहन विश्नोई ने किया पर्दाफाश ! देखे पूरा वीडि... जबलपुर बैंक में डकैती, करोड़ों का सोना, कैश लूट ले गए 5 नकाबपोश बदमाश भोपाल में ‘थूक जिहाद’ फिर सुर्खियों में फलों पर पानी छिड़कते दिखा संदिग्ध वीडियो PWD पर खूब गालियां पड़ती हैं, लेकिन कर्मों का हिसाब तो सबको मिलेगा : मुख्यमंत्री यादव

हंडिया : गन्ना ज्यूस के रूप में बिक रही बीमारियां,,,,,,

मकड़ाई समाचार हंडिया। शरीर के लिए ज्यूस बहुत ही फायदेमंद होता है, किंतु दुकान पर साफ-सफाई के अभाव में शरीर को फायदा पहुंचाने वाला जूस विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकता है। गर्मी की शुरूआत के साथ जगह-जगह गन्ने के जूस की दुकानें खुल गई हैं। जहां गंदगी के बीच में जूस की बिक्री की जा रही है। गर्मी के मौसम में शरीर में उर्जा बनाए रखने की विशेष आवश्यकता होती है। इसके लिए लोग जूस पसंद करते हैं। मांग बढ़ने पर हंडिया में भी धड़ल्ले से गन्ने के जूस की दुकानें खुल गई हैं। जूस के रुप में बीमारी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए जिम्मेदार अपनी आंखे बंद किए हुए है। बाजार में अधिकतर जगहों पर गन्ने के जूस को लोहे की मशीनों से निकालकर बेचा जा रहा है। गंदी होने के साथ ही मशीनों में जंग लगा होती है। पास में जनरेटर से निकलने वाले धूएं का कार्बन भी जूस में मिलता रहता है। जो विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकता है, और तो और जूस को ठंडा करने के लिए जिस बर्फ का प्रयोग होता है,बह बर्फ गंदे पानी से बना होता है।

- Install Android App -

मशीन के पास होता है मक्खियों का जमघट

जूस निकालने वाली मशीन के आस-पास मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। गंदगी में बैठने वाली यही मक्खियां गन्ने पर भी बैठती रहती हैं।उनके पैरों में लगे विभिन्न बैक्टीरिया गन्ने में मिल जाते हैं,जो जूस में चले जाते हैं। गंदगी व खुले स्थानों पर बिकने वाले जूस फायदा पहुंचाने की बजाए शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। जूस पीने की बजाए लोगों को फल का सेवन करना चाहिए।