हरदा के तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल की बनी फर्जी फेसबुक आईडी ! उन्होंने सावधान रहने की अपील की !
हरदा । हरदा के तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल की फर्जी आईडी फेसबुक पर बन गयी है। फर्जी आईडी से बाकायदा परिचितों को मैसेज भी जा रहे हैं।
मनीष अग्रवाल ने अपनी ओरिजिनल आईडी की लिंक देकर अपने सभी परिचितों को सावधान किया है। उन्होंने फर्जी खाते को अनफ्रेंड करने, ब्लाक कर, फेसबुक को रिपोर्ट करने की अपील की है।
ऑनलाइन फर्जीवाड़ा इस कदर हावी है कि ये लोग आईपीएस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। जब एसपी महोदय की फर्जी आईडी बन सकती है तो फेसबुक पर आम खाते की क्या बिसात है।
बहरहाल, फर्जीवाड़े से बचिए, इसे रोकिए, फेसबुक को रिपोर्ट करिए और सुरक्षित रहिए ।
मालूम हो, हरदा के तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल स्थानांतरण पश्चात पदोन्नत होकर इंदौर यातायात के डीसीपी के रूप में वहां पदस्थ हैं।
क्या है अपील –
🚨 मित्रो सावधान 🚨
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240407_001049-150x150.jpg)
मेरे ध्यान में आया है कि फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट मेरा दिखावा कर रहा है। यह खाता अनुचित व्यवहार में संलग्न है। कृपया इस खाते को अनफ्रेंड करके, रिपोर्ट करके और ब्लॉक करके मेरी मदद करें: [फर्जी अकाउंट लिंक]
(www.facebook.com/profile.php?id=100035028870451).
मैंने भी फेसबुक को इसकी रिपोर्ट कर दी है। इस मामले में आपका समर्थन बहुत सराहनीय है। इस मुद्दे को संबोधित करने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।
-Manish Agrawal
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)