jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

अंकुर अभियान के तहत उपमंडी हंडिया में हुआ वृहद वृक्षारोपण

मकड़ाई समाचार हंडिया। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पूरे प्रदेश को हरा भरा करने के लिए 01 मार्च से 05 मार्च,2022 तक समूचे प्रदेश में एक उत्सव के रूप में अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बुधवार को विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार सौ पौधों का पौधारोपण किया गया। हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि उक्त वृहद वृक्षारोपण हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी,हरदा सचिव संजीव श्रीवास्तव के साथ मिलकर विभिन्न स्वसहायता समूहों की महिलाओं व स्कूली छात्राओं,तहसील कार्यालय हंडिया व मंडी के कर्मचारियों के साथ मिलकर वायूदूत ऐप पर अपना पंजीयन कर ऐप पर पौधारोपण की फोटो डाउनलोड की।एवं पौधारोपण के बाद सभी ने उक्त पौधों को पेड़ बनने तक सुरक्षित व हरा भरा रखने का संकल्प लिया। तहसीलदार डॉ.शर्मा ने बताया कि पौधारोपण में महिलाओं व स्कूली बच्चों को इसलिए शामिल किया गया था क्योंकि महिलाओं में जैसे बच्चों को जन्म देने के बाद उसे बड़ा होने तक उसकी जिस जिम्मेदारी व ममता के साथ देखरेख व परवरिश करती है उससे बेहतर कोई नहीं कर सकता है और स्कूली बच्चों द्वारा कोई संदेश अपने घर जाकर अपने माता पिता, भाई बहन व पड़ोसियों को दिया है तो बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। उदाहरण के लिए स्कूली बच्चों को संदेश दिया गया था कि आप अपने घरों में अपने माता पिता,भाई बहन व बुजुर्गों को वैक्सिनेशन लगवाने के लिए बोला गया था उसके परिणामस्वरूप हमारा वैक्सिनेशन का अभियान काफी हद तक सफल रहा।इस दौरान हंडिया तहसीलदार डॉक्टर अर्चना शर्मा, मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव, अधीक्षक राजेन्द्र पारे,उपयोगी प्रभारी महेश सैनी,सउनी दिनेश योगी, गोविंद शर्मा, राजस्व निरीक्षक संतोष पटवारी, पटवारी रमेश नाग, अवंतिका प्रसाद तिवारी, अतुल तिवारी, विशाल तिवारी, प्रवीण कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।