jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी भाजपा पार्टी में हुई शामिल, CM शिवराज ने किया स्वागत।

भोपाल : भाजपा शिवराज सरकार ने कमलनाथ के गृह जिले में फिर एक बड़ा धमाका किया। विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के लिए भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले मे बड़ा धमाका करते हुए मंगलवार को अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी को भाजपा मे प्रवेश कराया। अमरवाड़ा विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी हो सकती है। मोनिका बट्टी। गौरतलब है विगत दिवस अखिल भारतीय गोंगपा मे झमकलाल सरेआम राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। मोनिका बट्टी और झमक सरेआम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर आपसी विवाद चल रहा था।

- Install Android App -

मोनिका के पिता मनमोहन शाह बट्टी एक आदिवासी दबंग निष्पक्ष नेता थे। हमेशा आदिवासी समुदाय जंगल जमीन और संविधानिक अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे एवं सरकार को कठघरे में खडा करते थे। हिंदु विरोधी नेता के नाम से भी मशहूर थे। सिर्फ़ बडादेव और रावण के उपासक थे। हर मंचों सें भाजपा कांग्रेस को कोसने का काम दबंगई के साथ करते थे। कोरोना काल में मनमोहन शाह बट्टी चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती थे। और अचानक उनकी मृत्यु हो चुकी थी तब तरह-तरह के आरोप आदिवासी समाज एवं मोनिका वट्टी के द्वारा राजनीतिक दलों पर लगाया गया था । यह तक की मोनिका बट्टी ने भी उनके पिता की मृत्यु पर सरकार की साजिश करार दिया था। जो उन्होंने कही बार मंचो से भी कहा। फिर अचानक आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा ज्वाइन करने पर आदिवासी समाज में चर्चा बनी हुई है।

इधर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू और,जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवशी के प्रयासों से भाजपा को बड़ी सफलता हासिल हुई है और मोनिका बट्टी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।