ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

Weather News : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 7-9 अगस्त तक पश्चिम और मध्य भारत में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वर्तमान में दक्षिणी राज्य केरल भारी वर्षा का सामना कर रहा है। आईएमडी ने 8 अगस्त तक व्यापाक बारिश का अलर्ट जारी की है। केरल में दो हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में है। अब तक बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और कर्नाटक सहित साउथ प्रायद्वीप में तीव्र बारिश जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना जताई है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार मानसून की ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक सर्कुलेशन कर्नाटक के मध्य भाग पर है। वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर बना हुआ है।

मौसम विभाग का अपडेट

- Install Android App -

6 अगस्त को कर्नाटक में, 9 अगस्त तक तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।

6-9 अगस्त के दौरान मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

6 अगस्त को झारखंड और 6-9 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ व्यापाक रूप से बारिश हो सकती है।

9 अगस्त तक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश संभव है।

पिछले 24 घंटों में मौसम गतिविधियां

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मिजोरम, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

वहीं तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तटीय ओडिशा और बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है।