jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट्रेनों के स्टापेज की मांग

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित कर व एक दिवसीय दौरे पर हरदा पधारे केन्द्रीय राज्य मंत्री व हरदा बैतूल सांसद डी.डी. ऊईके को पत्र सौप कर हरदा जिलेवासियों की सुविधा हेतु हरदा रेलवे स्टेश्न पर बड़ी ट्रेनों के स्टापेज की मांग की गई।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिलेवासियों द्वारा विगत कई वर्षो से हरदा रेलवे स्टेश्न पर बड़ी ट्रेनों के स्टापेज की मांग की जा रही है, जो कि आज दिनांक तक पूरी नही हुई है। जिसके संबंध में मेरे द्वारा पूर्व में भी अवगत कराया गया है। हरदा बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है परन्तु हरदा रेल्वे स्टेश्न पर बड़ी ट्रेनों का स्टापेज नही होने के कारण हरदा जिलेवासियों को ईटारसी, खंण्डवा या फिर अन्य रेलवे स्टेश्नों से ट्रेनों पकड़ना पड़ता है। जिससे उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हरदा जिले वासियों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए कर्नाटक एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, पुणे लखनऊ एक्सप्रेस, पुणे दरभंगा एक्सप्रेस, हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, महामाया एक्सप्रेस, धारवाड़ हबीबगंज, नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्सप्रेस, दानापुर पुणे एक्सप्रेस (अप/डाउन) ट्रेनों का स्टॉपेज हरदा रेल्वे स्टेशन पर किया जाता है, तो हरदा जिलेवासियों को आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। एवं उक्त गाड़ियों के स्टॉपेज के साथ ही हरदा का कोटा भी आवंटित किया जावे व हरदा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिडकी का समय रात्रि 08 बजे तक करने की मांग कही गई।