jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए 21 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

 प्रदेश के 14 जिलों के करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन किया है|दूसरी भर्ती में 21 वर्ष तक की उम्र के ही युवा आवेदन कर सके।

 मकड़ाई समाचार ग्वालियर |भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब नई भर्ती प्रक्रिया के तहत आनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 जिलों के करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पहली भर्ती रैली से करीब 50 हजार कम है। इसकी दो बड़ी वजह हैं। पहली वजह है कि अब 21 वर्ष तक के ही अभ्यर्थी आवेदन कर पा रहे हैं, दूसरी वजह है कि अब एक आधार कार्ड पर एक ही बार रजिस्ट्रेशन हो रहा है। पहले शारीरिक प्रवीणता परीक्षा होती थी, इसलिए अधिक अभ्यर्थी शामिल होते थे।

भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के बाद पहली भर्ती होने जा रही है।

- Install Android App -

15 फरवरी से आनलाइन लिखित परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हुए थे।

16 मार्च आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन बीच में अवकाश के चलते 20 मार्च तक तिथि बढ़ा दी गई। 20 मार्च रात 12 बजे आनलाइन आवेदन के लिए खोला गया पोर्टल बंद हो गया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों के करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन किया है। 14 जिलों में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, श्योपुर, मुरैना, दतिया, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ शामिल हैं। सबसे ज्यादा आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पहले की तरह ग्वालियर और चंबल अंचल के जिलों से ही हैं, लेकिन कुल आवेदन की संख्या पहली भर्ती की तुलना में करीब 50 हजार तक कम है।

दो साल कोरोना काल के चलते भारतीय सेना में भर्ती नहीं निकली थी। दो साल भर्ती न निकलने की वजह से कई अभ्यर्थी 21 साल पार कर चुके थे, इसलिए पहली अग्निवीर भर्ती में उम्र में दो साल की छूट दी गई। 17 वर्ष 6 माह से लेकर 23 वर्ष तक की उम्र वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते थे, लेकिन अब यह छूट बंद कर दी गई है। दूसरी भर्ती में 21 वर्ष तक की उम्र के ही युवा आवेदन कर सके।