jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

अजब – गजब : पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश चला गया इधर पत्नी पड़ोसी संग भाग गई , पति के खाते के 39 लाख उड़ाकर खाते में छोड़ गई 11 रुपए

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। शादी से पहले एक-दूसरे से अनजान महिला और पुरुष सात फेरों के बंधन में बंधकर एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं। यहीं से शुरू होता है दोनों के बीच विश्वास का रिश्ता। दोनों में से अगर एक का भी विश्वास टूटता है तो पति-पत्नी के इस रिश्ते में दरार पड़ते देर नहीं लगती। बिहार में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां एक महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी।

शहर में घर बनाने का था सपना
शादी के बाद दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी गुजर रही थी। दोनों ने साथ मिलकर एक सपना भी देखा जो था शहर में घर बनाने का। पति ने गांव का खेत बेच दिया। खेत बेचने के बाद जो रुपये मिले उसने वह सभी रुपये अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए, लेकिन उसे क्या पता था कि पत्नी की नीयत इतनी जल्दी ही बदल जाएगी और पत्नी बेवफा हो जाएगी।

- Install Android App -

खाते में छोड़ा केवल 11 रुपए
एक दिन पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश चला गया इसी बीच पत्नी भी पड़ोसी संग मिलकर घर से भाग निकली। इतना ही नहीं पति ने उसके खाते में जो 39 लाख रुपये जमा कराए थे उसे भी निकाल लिए। पत्नी ने खाते में केवल 11 रुपये ही छोड़े। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसे पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

कमाने गुजरात गया था
मामला बिहार के पटना का है। यहां 14 साल पहले बिहटा के कौड़िया के रहने वाले ब्रजकिशोर सिंह की शादी भोजपुर के बरहरा थाना क्षेत्र के गांव बिंद की रहने वाली प्रभावती के साथ हुई थी। ब्रजकिशोर गांव में ही खेती-किसानी करता था। बिहटा में किराए के मकान में रहने के दौरान ब्रजकिशोर खुद खेती करता था। इसी बीच उसने खेती छोड़ दी और कमाने के लिए गुजरात चला गया।

पड़ोसी के साथ चक्कर
गुजरात में कामकर वे अपने पत्नी के खाते में भैसा भेजा करते थे, जिससे उसके परिवार का भरण पोषण चलता था। इसी बीच पत्नी की पड़ोस के रहने वाले एक शख्स से नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों में बेपनाह प्यार हो गया। दोनों रोजाना एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। पति दोनों के प्रेम से बिल्कुल अनजान था। पति को धोखे में रखकर वह युवक से मिलने जाती थी। इसी बीच दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। इस मामले की किसी को भनक तक नहीं लगी। ब्रजकिशोर की एक बेटी और एक बेटा था। दोनों बड़े हो रहे थे।