मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार बीआरसी नारायण नायरे एवं जन शिक्षक श्यामलाल मालव्या ने अशासकीय विद्यालय तक्षशिला विद्या मंदिर, कुकरावद का निरीक्षण कर नामांकन एवं APAAR ID से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही APAAR ID निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया गया। विद्यालय में कुल 108 विद्यार्थियों की APAAR ID का कार्य शेष है, जिनमें से लगभग 60 विद्यार्थियों की APAAR ID शीघ्र तैयार की जा सकती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं तकनीकी स्टाफ को नामांकन एवं APAAR ID से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

