jhankar
ब्रेकिंग
जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम, मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस प्रशासन, ठेकेदार ने बुधवा... प्रेरण कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमिता विकास सेमिनार आयोजित मूंग उपार्जन में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दें - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन दो साल पहले हुई थी शादी, दंपती की संदिग्ध मौत,परिजन पहुंचे तो पति की मौत हो चुकी थी, पत्नी ने अस्पता... MP Weather 30 जुलाई: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, पूर्वी MP में 4 दिन का अलर्ट दतिया विधानसभा उपचुनाव: 291 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान, 2.20 लाख मतदाता चुनेंगे अगला विधायक पलक हत्याकांड का आरोपी को पुलिस ने दतिया से पकडा़ एकतरफा प्यार में युवती को पेट्रोल छिड़कर जला दिया... हरदा जिले की खास खबरे आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान

जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम, मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस प्रशासन, ठेकेदार ने बुधवार तक काम शुरू करने का दिया भरोसा

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। नगर की बानापुरा से सिवनी मालवा तक खुदी हुई सड़कों को समय पर नहीं बनाने से नाराज कांग्रेसियों ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के सामने धरना देकर चक्का जाम किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ठेकेदार से बात कर काम शुरू कराने का आश्वासन दिलाया, जिसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया।

कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित सुदेश शर्मा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी। कांग्रेस का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़कें खोद दीं लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया। इससे बरसात में कीचड़, गड्ढे और टूटी सड़कों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

—पहले भी दे चुके ज्ञापन

- Install Android App -

नगर अध्यक्ष सुदेश शर्मा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित सहित कांग्रेसियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी एसडीएम विजय राय को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी गई थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही लगातार जारी रही। इसी के विरोध में गुरुवार दोपहर कांग्रेसियों ने जिला सहकारी बैंक के सामने एकत्र होकर चक्का जाम कर दिया।

—तहसीलदार के समझाने पर खत्म हुआ धरना

सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार नितिन जोड़ पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार को बुलाकर बात की। ठेकेदार ने तहसीलदार और धरना पर बैठे कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि वह बुधवार तक सड़क निर्माण का काम शुरू कर देगा। तहसीलदार के समझाने और ठेकेदार के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों ने चक्का जाम समाप्त कर धरना खत्म किया।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुदेश शर्मा और कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा कि अगर बुधवार तक काम शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस फिर से बड़ा आंदोलन करेगी। सड़क हमारी, अधिकार हमारा और खोदी सड़क अधूरी क्यों, जवाब दो जैसे नारे लगाकर कांग्रेसियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की सड़क अधूरी होने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।