jhankar
ब्रेकिंग
जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम, मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस प्रशासन, ठेकेदार ने बुधवा... प्रेरण कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमिता विकास सेमिनार आयोजित मूंग उपार्जन में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दें - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन दो साल पहले हुई थी शादी, दंपती की संदिग्ध मौत,परिजन पहुंचे तो पति की मौत हो चुकी थी, पत्नी ने अस्पता... MP Weather 30 जुलाई: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, पूर्वी MP में 4 दिन का अलर्ट दतिया विधानसभा उपचुनाव: 291 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान, 2.20 लाख मतदाता चुनेंगे अगला विधायक पलक हत्याकांड का आरोपी को पुलिस ने दतिया से पकडा़ एकतरफा प्यार में युवती को पेट्रोल छिड़कर जला दिया... हरदा जिले की खास खबरे आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान

पलक हत्याकांड का आरोपी को पुलिस ने दतिया से पकडा़ एकतरफा प्यार में युवती को पेट्रोल छिड़कर जला दिया पुलिस को लैपटॉप से मिला था सुराग

इंदौर/हरदा । इंदौर जहां ग्रामीण क्षेत्रो से जाने वाले युवा अपने सपनों के साकार होने की आस उम्मीद लिए कैरियर बनाने आते है। शहर का ग्लैमर चकाचौंध हर एक युवा को अपनी ओर आकर्षित करता है। हरदा जिले की टिमरनी की होनहार युवती भी अपने सपने और कैरियर बनाने इंदौर पढ़ने गई और अपनी लगन मेहनत से बैंक में जाब पाया।मगर सहपाठी के एकतरफा प्यार ने उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी।

पूरा मामला विस्तार से

इंदौर के खजराना की तपेश्वरी बाग कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय युवती पलक काशिव की हत्या के आरोपी मयंक शाक्य को दतिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मयंक का पलक से एकतरफा प्यार था। इनकार किए जाने पर उसने पेट्रोल छिड़ककर युवती की हत्या कर दी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले रैकी की थी। इसके बाद वह थैली में पेट्रोल लेकर युवती के घर पहुंचा।

घटना वाले दिन सुबह करीब 8:30 बजे की है। जब पलक ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उससे झगड़ा किया। इसी दौरान उसने युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

आरोपी ने बाद में सबूत मिटाने के लिए गैस का बर्नर भी खोल दिया ताकि लगे कि गैस लीक से हादसा हुआ है।

- Install Android App -

लैपटॉप फॉर्मेट करने से फंसा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी मयंक फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप और मोबाइल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे।

एसआईटी की टीम ने फॉर्मेट किए लैपटॉप से डाटा रिकवर कर आरोपी तक पहुंचने का सुराग निकाला। इसके बाद दतिया में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

स्टार मेकर पर हुई थी पहचान

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पलक से पिछले 5 साल से प्यार करता था। दोनों की दोस्ती 2021 में “स्टार मेकर” ऐप पर हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई।

पिछले 6 महीने से पलक उससे बात नहीं कर रही थी। इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस अब आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया चैट की भी जांच कर रही है।