दो साल पहले हुई थी शादी, दंपती की संदिग्ध मौत,परिजन पहुंचे तो पति की मौत हो चुकी थी, पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 कसरावद | बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के सलीमपुरा गांव में बुधवार को एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों करीब 2 साल पहले ही विवाह बंधन में बंधे थे। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे।
परिजन जब घर पहुंचे तो पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। पत्नी की हालत गंभीर थी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान प्रवीण पिता लोभीराम तुनवाल (31) और उनकी पत्नी शीलाबाई (27) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
कसरावद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलकवाड़ा थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस उपनिरीक्षक रामदास निवालकर के अनुसार मामले की जांच जारी है। महिला के मायके पक्ष के परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
मौत की वजह स्पष्ट नही जांच जारी है
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय घर में दंपती के अलावा कोई और नहीं था। परिजनों के पहुंचने के बाद ही घटना की जानकारी सामने आई। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मौत के कारण और परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।

