मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल | मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज 30 जुलाई को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।
कहां कितनी बारिश का अलर्ट
अति भारी बारिश
हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और धार जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
हल्की से मध्यम बारिश
भोपाल, विदिशा, गुना समेत प्रदेश के 47 जिलों में बादल गरजने के साथ रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।
अगले 4 दिन का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में उफान की स्थिति बन सकती है।
प्रशासन ने लोगों से निचले इलाकों में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से न निकलने की अपील की है। किसानों को भी फसल और बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

