एआई शिक्षा तकनीक पर आज निशुल्क सेमिनार
हरदा | शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए शहर में पहली बार एआई आधारित शिक्षा तकनीक पर निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
एक्सपर्ट वैभव नागोरी ने बताया कि यह सेमिनार गुरुवार को इंदौर रोड स्थित एक निजी होटल में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें हरदा और आसपास के क्षेत्रों के स्कूल संचालक, प्राचार्य, डायरेक्टर और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे।
लेखक संघ की मासिक साहित्यिक गोष्ठी आज
हरदा | मध्यप्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा की जुलाई माह की मासिक साहित्यिक गोष्ठी आज 30 जुलाई को शाम 8 बजे किसान भवन, बाहेती कॉलोनीमें आयोजित होगी।
गोष्ठी में साहित्यकार, लेखक और साहित्य प्रेमी शामिल होकर अपनी रचनाओं का रसास्वादन करेंगे। आयोजन में स्थानीय रचनाकार अपनी काव्य एवं साहित्यिक प्रस्तुतियां देंगे।
जिला इकाई अध्यक्ष सुभाष सिटोके ने बताया कि साहित्यिक संवाद और रचनात्मक विचारों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया है।
कालौनी के रेरा एप्लाइड लिखे पोस्टर गायब, प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई
हरदा | जिले में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। 2016 से जिले में 51 से अधिक अवैध कॉलोनियां चल रही हैं, लेकिन 16 साल में एक पर भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
छीपानेर रोड पर स्थित एक 5 एकड़ की कॉलोनी में रेरा का पोस्टर पिछले कई दिन से लगा था। पोस्टर पर “रेरा एप्लाइड” और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रूव्ड लिखा था। लेकिन बुधवार को पोस्टर अचानक गायब मिला।
अहम सवाल जिले में अवैध कालोनी कट रही अधिकारी बेपरवाह
प्रशासन की मिलीभगत से कॉलोनाइजर खुलेआम अवैध प्लॉट बेच रहे हैं। शहर के अलावा टिमरनी, खिरकिया, सिवनी, मगरधा रोड, चारूवा,हंडिया हरदा शहर में भी अवैध कॉलोनियां कट रही हैं।
अधिकारी का कहना है कि फाइल आने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही।
ऊंद्राकच्छ के युवक ने खेत में जहरीला पदार्थ खाया, जिला अस्पताल में भर्ती
हरदा | टिमरनी थाना क्षेत्र के ऊंद्राकच्छ गांव के 25 वर्षीय युवक देवेंद्र मालवीय ने बुधवार को खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए।पुलिस के अनुसार देवेंद्र ने खेत विवाद के कारण यह कदम उठाया। हालत स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

