jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आज होगी नीलामी, फिर रक्षाबंधन पर 3 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी रक्षाबंधन 2026: भद्रा का साया नहीं, 28 अगस्त को मनेगा राखी का पर्व छत्तीसगढ़ की 3 सगी बहनों की दर्दनाक मौत, उल्टी-दस्त के बाद 2 ने इंदौर और तीसरी ने इटारसी में तोड़ा द...

हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24, हरदा। जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, साहिल पिता रामू नहाल (12 वर्ष), निवासी पानतलाई अपने पिता के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम काकरिया में रामनिवास रायखेरे के खेत पर गया था। खेत में बने टप्पर में सोते समय उसे किसी जहरीले सांप ने हाथ में काट लिया। साहिल ने परिजनों को बताया कि उसके हाथ में किसी ने काट लिया है। इसके बाद खेत मालिक ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

जिला अस्पताल में मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। माता-पिता और दोनों बहनों का विलाप देखकर अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया।

वहीं दूसरी घटना में देवेंद्र मालवीय पिता विष्णु मालवीय (25 वर्ष), निवासी ऊन्द्राकच्छ की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह कराया जाएगा।