ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा...

अजब प्रेम की गजब कहानी : 35 साल की महिला को हुआ 17 साल के लड़के से प्यार, लड़का शादी करने से मुकरा तो महिला ने…

मकड़ाई समाचार जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के पर 35 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि अपचारी बालक ने पीड़िता से हजारों रुपये भी ले लिए हैं, जिसे वो वापस भी नहीं कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है. दरअसल बगीचा थाना क्षेत्र निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की थी कि सरगुजा जिले का एक 17 वर्षीय नाबालिग का उससे परिचय था। दोनों फोन पर अक्सर बातें किया करते थे और इसी बीच दोनो में प्रेम संबंध बन गया। इस दौरान लड़के ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने पीड़िता से पैसे भी ले लिए थे।

इस किशोर को जब भी शादी के लिए कहती तो उसे वो अक्सर टाल देता था। बाद में लड़के ने महिला से पीछा छुड़ाने एक मनगढ़ंत कहानी बना ली। किशोर के पास जब भी महिला फोन करती तो वो खुद को आरोपी का छोटा भाई बताकर महिला से बात करता था और उसने महिला को बताया कि उसके बड़े भाई की मौत हो गई है।

- Install Android App -

परेशान होकर की शिकायत

शिकायत के मुताबिक बाद में जब पीड़िता को उसके जिंदा होने की जानकारी लगी तो पीड़िता उसके पास पहुंची और उसे शादी करने को कहा कि जिस पर लड़के ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत थाने में की। बगीचा थाना प्रभारी एसआर भगत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।