jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटगांव, धनपाड़ा व चन्द्रखाल का किया दौरा

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को टिमरनी विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित कार्यालयों व विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम केली व चन्द्रखाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित कार्यों को देखा। ग्राम केली में जल संरक्षण के लिये खेत तालाब के कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं थी तथा ये खेत तालाब निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने पर उन्होने कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश जनपद टिमरनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री चेतना पाटिल को दिये। कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम केली व चन्द्रखाल के खेत तालाब शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश उपस्थित उपयंत्री को दिये। इस दौरान एसडीएम श्री महेश बड़ोले भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम धनपाड़ा में गौशाला का निरीक्षण भी किया।

 

कलेक्टर श्री जैन ने बच्चों को स्कूल बेग व पुस्तकें वितरित कीं

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को बड़वानी पंचायत के ग्राम बड़वानी में पहर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूल बेग, पुस्तकें व पोषण आहार के पैकेट वितरित किये। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जैन ने गांव की आंगनवाड़ी के बच्चों के लिये पहर फाउण्डेशन द्वारा उपलब्ध कराये गये बर्तन एवं गैस चूल्हा भी प्रदान किया। उन्होने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ व शिक्षा का विशेष महत्व है। बचपन में ही शिक्षा व स्वास्थ ठीक रहेगा तभी बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।

- Install Android App -

बड़वानी पंचायत का किया निरीक्षण और की सराहना

कलेक्टर श्री जैन ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बड़वानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों की व्यवस्थाओं और वहां उपलब्ध सुविधाओं की उन्होने सराहना की। उन्होने गुरूवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधरोपण कराने के लिये पंचायत सचिव से कहा।

बड़वानी व नजरपुरा की उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री जैन ने बड़वानी व नजरपुरा की उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया तथा दुकान संचालक से उपलब्ध खाद्यान्न के स्टाक के संबंध में पूछताछ की। उन्होने दुकान संचालक को मृतकों के नाम खाद्यन्न प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की सूची से हटाने के निर्देश दिये। बड़वानी के जिन ग्रामीणों के आधार पंजीयन व आधार अपडेशन लंबित है, उन्हें नेटवर्क क्षेत्र में ले जाकर लंबित कार्य पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर श्री जैन ने दिये। उन्होने इस दौरान नजरपुरा में ग्रामीणों को वितरित किये जाने वाले गेहूँ की गुणवत्ता और खाद्यान्न तुलाई मशीन का परीक्षण किया।

रहटगांव व नजरपुरा के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम रहटगांव व नजरपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मेटरनिटी वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र व जनरल वार्ड में जाकर मरीजों से चर्चा की और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। उन्होने विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. चौरे को निर्देश दिये कि उप स्वास्थ्य केन्द्रों में टेली कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही करें ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मरीजों के उपचार के संबंध में यदि कोई मार्गदर्शन चाहिए हो तो वे ले सकें। उन्होने नजरपुरा व रहटगांव अस्पताल के दौरान महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण के संबंध में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली।

चन्द्रखाल के ढाने में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम चन्द्रखाल के खाड़ीबाड़ी ढाने के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की तो ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में ट्यूबवेल खनन हुआ था जो फेल हो गया है, जिससे गांव में पेयजल संकट की स्थिति हो रही है। कलेक्टर श्री जैन ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ यांत्रिकी को गांव में किसी अन्य स्थान पर नया ट्यूबवेल खनन कराने के निर्देश दिये। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव का पुराना स्कूल भवन गिरा दिया गया है और नया भवन अभी स्वीकृत भी नहीं हुआ है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है, जिस पर उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को गांव में स्कूल के लिये भवन की तात्कालिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।