jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इन्दौर । मई के प्रथम सप्ताह से कोरोना का प्रभाव कर्नाटक महाराष्ट्र मे नज़र आने लगा था । प्रदेश में मई के अन्त में कोरोना मरीज मिलने लगे। आज तक प्रदेश 30 नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक इंदौर में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। बीते मंगलवार को भी इंदौर में एक नया कोरोना मरीज मिला है।

रिपोर्ट में लग रहा 15 दिन

- Install Android App -

इंदौर में जीनोम सिक्वेसिंग की मशीन होने के बाद भी अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण रिपोर्ट आने में 15 दिन तक का समय लग रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एडवाइजरी भी जारी की। इसमें बताया कि मौसम के बदलाव के कारण अलग तरह के वायरस आदि से सांस संबंधी बीमारियां हो रही हैं। साथ ही बताया कि ओमिक्रॉन के वर्तमान में प्रचलित वैरिएंट के सर्कुलेशन में भी ऐसे ही लक्षण है। इससे खांसी, गले में खराश के साथ हल्की बीमारी के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द जैसे सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं। तीव्र श्वसन रोग के लक्षण वाले व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की निगरानी स्वयं कर सकते हैं।

क्या कहते है विशेषज्ञ– कोरोना का नया वैरिएंट गंभीर नहीं हैं, लेकिन बुजुर्ग, बच्चे, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग सतर्क रहें। इन लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना चाहिए। हमने कोरोना से निपटने के इंतजाम कर लिए है। डॉ. अरविंद घनघोरिया डीन इन्दौर*