jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

अति प्राचीन शिव मंदिर देवलफलिया में उमड़ा भक्तो का जन सैलाब

रानापुर से योगेश चौहान की खबर

मकड़ाई समाचार रानापुर। शिवरात्रि पर अति प्राचीन पंच लिंग महादेव मंदिर पर भक्तो का उमड़ा जन सैलाब सुबह चार बजे से ही भक्तो का दर्शन करने आने का दौर शुरू हुआ जो की रात्रि 9 बजे तक चलता रहा प्रति वर्ष अनुसार शिव मंदिर देवलफलिया में शिवरात्रि के अवसर पर मेला लगा व भक्तो द्वारा कई घंटो तक इंतजार कर भगवान भोलेनाथ के भक्ति भाव से दर्शन कर पुण्य का लाभ लिया।

ग्राम वासियों ने की व्यवस्था

- Install Android App -

प्रति वर्ष की अनुसार इस वर्ष भी ग्रामीण जनों ने मिलकर शिवरात्रि पर मंदिर के प्रांगण की साफ सफाई कर स्वच्छ बनाकर मंदिर पर दर्शन करने आए भक्त जनों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े व आसानी से दर्शन हो जाए। इस प्रकार की व्यवस्था की गई। साथ गर्मी की शुरुआत के कारण धूप से बचाव के लिए मंदिर से कुछ दूरी से ही मंदिर के प्रवेश द्वार तक टेंट की व्यवस्था भी की गई। जिससे की धूप से भक्तो जनो को अधिक परेशान ना होना पड़े।

फरियाली खिचड़ी व सरबत वितरित हर वर्ष की अनुसार कई भक्त जनों द्वारा सेवा भावना से शिवरात्रि पर मंदिर के प्रांगण में खिचड़ी की व्यवस्था की व दर्शन करने आए भक्तो को परसादी के रूप में खिचड़ी वितरण की गई।

शिव रात्रि को देखते हुए मंदिर परिसर में कुछ दिन पहले ही साफ सफाई शुरू कर दी गई थी काफी स्वच्छ और कई प्रकार से भगवान पंचलीग महादेव का शृंगार कर एक विशेष रूप में भक्तो को दर्शन करवाए गए।

रानापुर क्षेत्र से 10 किलोमिटर की दूरी पर स्थित यह अति प्राचीन शिव मंदिर पंचलिंग महादेव दर्शनीय स्थल काफी लुभानवित करता है। मंदिर के चारो ओर हरियाली और उसके बाद आज की विशेष सजावट लोगो के मन को काफी लुभानवीत कर रही थी वही सुरक्षा की दृष्टि से रानापुर पुलिस भी मंदिर परिसर पर मौजूद रही।