jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, तांत्रिक क्रिया के बाद बलि की आशंका

शव महिला या पुरुष किसका है इसका अभी पता नहीं चल पाया

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक आधा जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने काला जादू कर हत्या कर दी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

एमजी रोड थाना क्षेत्र में संगीत महाविद्यालय और शिक्षा विभाग के पास खंडहर में एक आधा जला शव मिला। सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव से कुछ दूरी पर पूजा सामग्री मिली है।

शव के पास तांत्रिक क्रिया होने की संभावना जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। शव महिला या पुरुष किसका है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर मामले को भटकाने के लिए पूजा सामग्री रख दी होगी या हत्या की वारदात को अंजाम देकर तांत्रिक क्रिया बताकर पुलिस को भटकाने का प्रयास किया गया हो। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।