jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गुजरात में भाजपा की जीत के लिए कारपेट बोम्बिंग मिशन पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया काम शुरू

मकड़ाई समाचार भोपाल/गुजरात(भरूच)। भाजपा ने गुजरात में सरकार बनाने के लिए इस बार चुनाव में कारपेट बोम्बिंग मिशन शुरू किया है। इसी मिशन के तहत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुजरात के नर्मदा जिले में डेरा डाल दिया है। इसी मिशन की रूपरेखा को लेकर मंत्री पटेल ने नर्मदा जिला के भरूच सांसद मनसुख वसावा, जिला अध्यक्ष घनश्याम पटेल सहित प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। गौरतलब है कि गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी का आदिवासी सेक्टर में अच्छा खासा दबदबा है और पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने भाजपा के बैल्ट में सेंधमारी की कोशिश की थी। इसी ट्राइबल पार्टी के वोट बैंक में सेंधमारी के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल की तैनाती शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर की गई है।

- Install Android App -

मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि ऐसा नहीं है कि इस सेक्टर में हमारी पार्टी जीती नहीं है।2012 के विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी का यहा दबदबा रहा है। देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देश के आदिवासी भाइयों और बहनों का सर्वाधिक ध्यान भाजपा सरकार ने रखा है। आदिवासी भाइयों और बहनों का जितना विकास 60 साल में नहीं हुआ। उस से ज्यादा विकास और योजनाओं का क्रियान्वयन 8 सालों में हुआ है। इसलिए हम सबको मुस्तैद होकर इस सेक्टर में कमल खिलाना है।