मकड़ाई समाचार हरदा। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर हरदा के आदेश 01 जून 2021 से पट्टेदार दीपक सारन आ. कैलाश चन्द्र के पक्ष में ग्राम कुंजरगांव तह. हंडिया, जिला हरदा की शासकीय भूमि खसरा नं. 2 रकबा 4.900 हे. क्षेत्र पर मुरूम तथा राहुल पटेल आ. प्रहलाद पटेल के पक्ष में ग्राम कुसिया तह. हंडिया, जिला हरदा शासकीय भूमि खसरा नं. 28/1 रकबा 2.000 हेक्टे. क्षेत्र मुरूम खनिज एवं अतुल गुर्जर आ. राजकिशोर गुर्जर, ग्राम सारसूद तह. खिरकिया की निजी भूमि खसरा नं. 219/2 रकबा 0.668 हे. क्षेत्र पर खनिज गिट्टी/पत्थर के उत्खनि पट्टो में वार्षिक देय अनिवार्य भाटक जमा नही करने पर खदान लेप्स किया गया है। इसी प्रकार आदेश 10 जून 2021 से जम्भ कंस्ट्रक्टशन कं. प्रो. पियूष पवार आ. पूनमचन्द्र के पक्ष में ग्राम खरड़ तह. खिरकिया की निजी भूमि खसरा नं. 36 रकबा 4.856 हे. क्षेत्र पर गिट्टी / पत्थर खनिज उत्खनि पट्टा वार्षिक देय अनिवार्य भाटक जमा नहीं करने पर खदान लेप्स किया गया।
ब्रेकिंग
