jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

अनुशासन ही विद्यार्थी परिषद की पूंजी :- लकी आदिवाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

मनावर : पवन प्रजापत – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 स्थापना दिवस के उपलक्ष में अभाविप मनावर इकाई द्वारा छात्र उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन किया गया , छात्र उद्घोष कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों से कई विद्यार्थियों ने सहभागिता की कार्यक्रम में विशेष अतिथि आशीष शर्मा विभाग संगठन मंत्री , मुख्य अतिथि लकी आदिवाल प्रांत कार्यसमिति सदस्य इंदौर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि लकी आदिवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है अभाविप के कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय भावना विश्व को स्वर्णिम दिशा देती है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 1949 में हुई और आज 2023 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रगति की ओर अग्रसर है, ओर अपने राष्ट्रवादी विचारों को शैक्षणिक क्षेत्रों में विद्यार्थियों तक पहुंचाने का काम कर रही है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने कार्य से समाज जगत में कई कीर्तिमान स्थापित करें है, अगर बात करी जाए बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर रोक लगाने के लिये चरणबद्ध आंदोलन किए , भारत माता के मस्तक कश्मीर में तिरंगा फहराने की बात आई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पहली पंक्ति में तिरंगा लहराने को खड़े थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 75 वर्ष की यात्रा में भारत माता को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर करने का प्रयास प्रतिदिन किया है, और आज भी विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता सुसज्जित व अनुशासित रूप से शिक्षा जगत में अपना काम करता है, विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता एक संस्कार वादी कार्यकर्ता है जो ज्ञान शील एकता के मंत्र पर चलने वाला काम करता है, राष्ट्र का पुनः निर्माण करने वाला कार्य करता है ,विद्यार्थी परिषद का ध्येय स्पष्ट है राष्ट्र का पुनर्निर्माण सुसज्जित भारत।‌ वही निर्वाचन अधिकारी भाग संयोजक लवेश संतोष सोनी ने नगर कार्यकारिणी गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया भी संपन्न करवाई ,नगर इकाई मनावर सत्र 2023-24 की कार्यकारिणी की घोषणा में नगर अध्यक्ष श्री सावन जी चोयल सर व नगर मंत्री श्री गौरव जी बैरागी को मनोनीत किया गया । नगर कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष संजीव जी चोयल सर नगर मंत्री गौरव जी बैरागी नगर उपाध्यक्ष अमित जी शर्मा सर, संदीप जी यादव सर, प्रथम जी सोनी‌ नगर सह मंत्री तुषार जी गोस्वामी, मन जी चौहान , जया जी सोलंकी , प्रांजल जी सोनी महाविद्यालय प्रमुख नारायण जी राजपूत , सह प्रमुख राज‌ जी जाजमे ,कलश जी काकरेचा , माही जी वर्मा, पलक जी शर्मा, दिव्या जी कुशवाह ,युग जी सारण, विनित जी राठौड़, नंदनी जी परिहार, आर्यन जी अलावा ,आयुष जी , धवल जी नामदेव ,हिमांशु जी पाटीदार ,कार्तिक जी कुशवाह आदि उपस्थित थे।