ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

अनोखी घटना :- युवक का शव खाने से तेंदुए की मौत….

शख्स ने जहर खाकर की थी,आत्महत्या …

जूनागढ़। एक अजीब घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गिर के जंगलों में अधचबा मिला और शव के पास से ही एक तेंदुए की लाश बरामद हुई। पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद पता चला कि जिस शख्स ने जहर खाया था। उसका शव खाने के बाद तेंदुए की भी मौत हुई है।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला :-

जूनागढ़ के डेप्युटी कंजर्वेटर फॉरेस्ट डॉ एक.के. बरवाल ने कहा कि जूनागढ़ से लगभग एक घंटे की दूरी पर जंगल में वन विभाग की टीम सुबह गश्त कर रही थी। इसी दौरान इलाके से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दातार में उन्हें कुछ अजीब गंध आई। इस दौरान उन्होंने वहां जांच शुरू की तो एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। यह शव चबाया हुआ था। वन विभाग की टीम ने जूनागढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें लाश से कुछ ही दूरी पर एक तेंदुए की लाश मिली। भावनाथ थाने के सब इंस्पेक्टर एन.के वाजा ने बताया कि जब उन्होंने अज्ञात लाश की तलाशी ली तो एक जहर की शीशी भी मिली। एन.के वाजा ने बताया कि शख्स की मौत जहर खाकर हुई थी। तेंदुए ने शव को चबाया था। जिसके कारण जहर का असर उसके शरीर पर भी हुआ और उसकी भी मौत हो गई। तेंदुए का शव व्यक्ति के शव के बहुत करीब पाया गया था। इसलिए माना जा रहा है कि शव को चबाने के कुछ ही मिनटों में तेंदुए ने दम तोड़ दिया।