ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

अपनी मौत की अफवाह पर Anurag Kashyap ने कहा- यमराज खुद घर वापस छोड़ गए

Anurag Kashyap Death Rumours: बॉलीवुड फैंस आज उस समय चौंक गए जब फिल्ममेकर Anurag Kashyap के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद बगैर खबर की सच्चाई जाने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच Anurag Kashyap ने एक मजेदार ट्वीट के जरिए इस खबर का खंडन किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, यमराज खुद घर वापस छोड़ गए।

एक्टर कमाल आर खान के ट्विटर हैंडल @KRKBoxOffice से एक ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया- ‘अनुराग कश्यप की आत्मा को शांति मिले। वह एक बेहतरीन कहानीकार थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे।’

- Install Android App -

इसके बाद कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि अनुराग कश्यप नहीं रहे। इसमें भी कमाल की बात यह है कि एक यूजर ने इसे आत्महत्या तक बता डाला।

यह अफवाह ज्यादा फैलती, इससे पहले अनुराग कश्यप ने खुद ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया। उन्होंने लिखा, ‘कल यमराज के दर्शन हुए … आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए । बोले – अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवकूफ/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे , तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गए मुझे।’

बाद में @KRKBoxOffice ने इस पर सफाई देते हुए खेद प्रकट किया। एक अन्य ट्वीट करके उन्होंने लिखा- हमें बहुत अधिक खेद है कि हमारे एक स्टाफ को अनुराग कश्यप और अनुराग कपूर के नाम को लेकर गलतफहमी हो गई। हमने अनुराग कश्यप को लेकर गलत ट्वीट कर दिया। अनुराग कपूर की आत्मा को शांति मिले!’

निशिकांत कामत के निधन की भी उड़ी थी अफवाह:

इससे पहले भी कोरोना काल में कई सेलेब्स की मौत की अफवाहें फैल चुकी है। दिवंगत निर्देशक निशिकांत कामत को लेकर भी ऐसा हुआ था। वह हॉस्पिटल में भर्ती थे, तभी खबर वायरल हुई कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर इस मामले की पुष्टि की थी। बाद में निशिकांत कामत का निधन हो गया था।