jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

अपराध: टार्च की रोशनी में चल रहा था। ताश के 52 पत्तो का खेल , हजारों रूपए नगदी , फोर व्हीलर, वाहन सहित बुलेट ,पल्सर बाइक की जप्त, 5 जुआरी पकड़ाए

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरकरन सिंह (IPS) के द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को अवैध कामो में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था ।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी मालवा सुश्री आकांशा चतुर्वेदी (रा.पु.से.) के द्वारा थाना प्रभारी उप निरी. विवेक यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

- Install Android App -

पुलिस टीम को ग्राम बाबरी के पास कुछ लोगो द्वारा 52 तास के पत्तो पर पैसा का दाब लगाकर जुआ खेलने की मुखबिर सुचना मिलने पर तत्परता से पुलिस टीम धरपकड़ हेतु रवाना हुई।

उक्त टीम को ग्राम बाबरी पथाडा रोड पर खेत मे मेड़ के पास जाम के पेड़ के नीचे कुछ लोग टार्च की रोशनी में जुआ खेलते दिखाई दिये।
जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा पकड़ा गया।

जुआ खेल रहे पाँच व्यक्तियो 1. सोनू सिंह पिता मंगलसिंह भाटिया उम्र 20 साल नि. बंगाली कालोनी सरदार मोहल्ला नर्मदापुरम जिसके पास से एवं फड़ से 4500 रूपये ,

2. जितेन्द्र सेन पिता रमेशचन्द्र सेन उम्र 24 साल नि. पाडल्या नसरूल्लागंज जिसके पास से एवं फड़ से 4500 रूपये

3. मुकेश पिता शिवलाल यदुवंशी उम्र 21 साल नि. बाबरीघाट थाना शिवपुर के पास से एवं फड़ से 3500 रूपये

4. परसुख पिता रामप्रसाद मेहरा उम्र 40 साल नि. बाबरी घाट के पास से एवं फड़ से 5000 रूपये

. 5. मूलसिंह पिता नर्मदाप्रसाद यदुवंशी उम्र 45 साल नि. बाबरी घाट के पास से एवं फड़ से 3000 रूपये कुल 20500 रूपये एवं 52 ताश के पत्ते मिले एवं एक सफेद रंग का रूमाल फड़ पर बिछा हुआ मिला,

पुलिस ने मौके पर शिफ्ट डिजायर कार क्र. MP 04 CL 3969 कीमती 400000 रूपये एवं रायल इन्फील्ड बुलेट क्र. MP 05 ZB 9777 एवं काले रंग की पल्सर मोटरसाईकिल क्र. MP 09 VN 2469 कीमती 100000 रूपये की एवं टार्च मिली जो कुल मशरुखा 8,20,500/- रूपये का जप्त किया गया ।

उल्लेखनीय भूमिका – उप निरी. विवेक यादव , कावा सउनि आशीष तिरोलिया , प्र. आर. 474 राजेश, आर. 704 अमर , आर. 438 नरेंद्र ,आर. 368 सुनिल जाट , आर. 83 जयपाल , आर. 125 गौरीशंकर सभी थाना शिवपुर