jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

अफगानिस्तान में भूकंप, काबुल समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके

Earthquake Today : अफगानिस्तान में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। काबुल समेत देश के कई शहरों में झटके महसूस हुए हैं। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6.20 बजे झटके महसूस हुए। लोग सहम कर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान से 30 किमी दूर पुल-ए ‘आलम में बताया जा रहा है, जिसकी तीव्रता 4.2 रही। बता दें, हाल के दिनो में इस क्षेत्र में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले महीने भी एक के बाद एक भूकंप आए थे। इनमें भारत, नेपाल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान शामिल थे। 29 नवंबर को भी दिल्ली में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 2.5 मापी गई थी। अच्छी बात यह रही कि भारत में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में धरती डोली थी। तब भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 6 लोगों की मौत हुई थी।

- Install Android App -

इंडोनेशिया में हुई थी भारी तबाही
वहीं इंडोनेशिया में पिछले महीने भूकंप से भारी तबाही हुई थी। वहां करीब 300 लोग मारे गए थे और हजारों घायल हुए थे। 22 नवंबर को पश्चिमी जावा प्रांत में आए भूकंप की तीव्रता 5.6 थी।