jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

अब बड़ा चुनावी खर्च, पीपीई किट,मास्क और सेनेटाइजर का खर्च प्रत्याशीयो के खर्च में ही जुड़ेगा

भोपाल। कोरोना संक्रमण काल के दौरान हो रहे उपचुनाव में जहां चुनाव आयोग का खर्च बढ़ा है।तो वहीं प्रत्याशियों के खर्चे में भी इजाफा हुआ है।उपचुनाव में खर्चे को लेकर प्रत्याशी जरूर थोड़ी सी मुश्किल में हैं। इस बार प्रत्याशियों के खर्चे में राजनीतिक रैलियों और सभाओं के खर्चे के साथ- साथ मास्क, सेनिटाइजर और पीपीई किट के दाम भी जोड़े जा रहे हैं।एन 95 मास्क के 150 रुपए और सैनिटाइजर के 40 रुपए प्रत्याशियों के खाते में जोड़े जाएंगे।

पीपीई किट पहनने पर जोड़े जाएंगे 300 रुपए:-

उपचुनाव में सभा और रैलियों में खर्चे को लेकर पूरा खाका तैयार है। एन-95 मास्क के 95 से 150 रुपए तय हुए हैं।सेनेटाइजर 35 से 40 रुपए मिलीलीटर, सेनेटाइजर 800 से 1000 रुपए 5 लीटर, फेस शील्ड 50 से 60 रुपए, सेनेटाइज़र मशीन 2.50 से 3 हज़ार प्रति यूनिट, पीपीई किट 500 रुपए चिकित्सा उपयोग की, सामान्य उपयोग की पीपीई किट के 250 से 309 रुपये, हेड कवर 1.20 रुपए और डिस्पोजल मास्क 1.85 रुपए में तय किए गए हैं।

- Install Android App -

चाय, पोहा, कचोरी और समोसे के 7-7 रुपए तय:-

उपचुनाव में चाय, भोजन, माला, टेबल-कुर्सी और मंच के दाम तय कर दिए गए हैं। चाय पिलाने पर उम्मीदवार के खाते में 5 रुपए तो पोहा कचोरी और समोसा खिलाने पर 7-7 रुपए प्रति नग जोड़े जाएंगे।एक किलो गुलाब के फूल खर्च करने पर 50 रुपए और गेंदे के फूल खर्च करने पर 30 रुपए प्रत्याशी के खर्च में जोड़े जाएंगे। झंडे, बैनर और पोस्टर का खर्चा भी उम्मीदवारों के खाते में जोड़ने को लेकर इन सभी के दाम भी तय कर दिए गए हैं।

चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा में नहीं किया बदलाव:-

उपचुनाव में उम्मीदवार 28 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे।उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपए ही है। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्च की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन अब 28 लाख रुपए के अलावा प्रत्याशियों के खर्चे में रैली, मास्क, सेनेटाइजर, हैंड कवर, खाने- पीने के दाम भी जोड़े जा रहे हैं।