jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

अभी तक की सबसे बड़ी खबर: गोल्ड तस्करो से 13 किलो सोना बरामद, कीमत 8 करोड़ रुपए, दो गिरफ्तार, एक फरार, देखे Video

अभी तक की सबसे बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि पुलिस ने तस्करी कर ले जाया जा रहा 8 करोड़ रुपये से अधिक का सोना बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि कुल 13 किलो सोने के बिस्किट पकड़े गए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक तस्कर फरार हो गया।

अभी तक की सबसे बड़ी खबर

जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक कार से तस्करी के सोने के बिस्किट ले जा रहे थे। इस दौरान पीछे पड़ी पुलिस को देख तीनों कार छोड़कर भाग गए।

- Install Android App -

जनपदीय पुलिस व डी. आर. आई. एजेंसी की संयुक्त कार्यवाही के दौरान सोने का बिस्किट तस्करी करने वाले 02 शातिर तस्करों को पकड़ा है। कब्जे से कुल 13 किलो ग्राम गभग सोने का बिस्किट बरामद किए है।

भदोही एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि पुलिस को देख भाग रहे इन तस्करों को जब पकड़ा गया तो इनके पास से 8 करोड़ रुपये की कीमत के सोने के बिस्किट बरामद हुए ‘हैं। भदोही एसपी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी की एक कार से तीन व्यक्ति भारी मात्रा में तस्करी का गोल्ड बिस्किट लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जगह-जगह चेकिंग और बैरियर लगाए गए। इस दौरान कार दिखी और पुलिस ने पीछा करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। भदोही कोतवाली इलाके में रास्ते में कार सवार कार छोड़ कर भाग गए। मौके से भागे तीनों तस्करों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने महाराष्ट्र के निवासी राहुल और दीपक, दो आरोपियों को गिरफ्तार करते किया और उनके पास से 13 किलो से अधिक सोने के 12 बिस्किट बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से सोने के बिस्किट के विषय पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया की यह सूचना उन्हे एक एजेंसी से मिली थी और उस एजेंसी के साथ यह कार्रवाई की गई है। आगे की कार्रवाई एजेंसी द्वारा की जा रही है।

काम्बिंग में पकड़े गए दो तस्कर, एक फरार

एसपी ने बताया कि इसके बाद एसओजी, पुलिस और एजेंसी जिसने सूचना दी थी उसके अधिकारियों ने काम्बिंग शुरू की तो दो तस्कर पिट्ठू बैग के साथ गिरफ्तार हुए पर एक फरार हो गया। इनके पास से करीब 12 पीस 13 किलो सोना बिस्कुट की शक्ल में बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 8 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी ने बताया कि जांच एजेंसियां तस्करों से पूछताछ कर रही हैं।