jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

अमर शहीद टंट्या मामा भील की पुण्यतिथि

हरदा :- जननायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, रॉबिनहुड के नाम से जाने जाने वाले अमर शहीद टंट्या मामा भील की पुण्यतिथि पर अजाक्स कार्यालय हरदा में उनके द्वारा आजादी के लिए किये गए साहसी प्रयासों व उनके बलिदाल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । मध्य प्रदेश के खंडवा जिला की पंधाना तहसील के बड़ौदा में जन्मे टंट्या मामा ने देश की स्वतंत्रता के लिए अनेकों प्रयास किए अपना सर्वस्व निछावर किया ऐसे अमर शहीद को अजाक्स कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित कर सच्चाई ईमानदारी एकजुटता की सीख देने वाले उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही गई । इस अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मर्सकोले,  अजाक्स महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला,  आकाश जिलाध्यक्ष राजकुमार मसकोले,  सर्व  आदिवासी महिला संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिंह ठाकुर, अजाक्स संरक्षक पी.सी. पोर्ते,  कोषाध्यक्ष बालाराम आहके,  सुनील उईके, पूर्व उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, रामचंद्र लखोरे, स्वास्तिक मौर्य  सहित अन्य लोग उपस्थित थे।