ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

अमित शाह के दौरे को लेकर BJP ने बनाई रणनीति

शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। अमित शाह 28 नवम्बर को मंडी जिला के सुंदरनगर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य नेता भाग लेंगे।
मंडी संसदीय क्षेत्र के इस सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित थे।  सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। इसमें संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने तथा त्रिदेव सम्मेलन की तर्ज पर बूथ स्तर के पन्ना प्रमुखों को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

- Install Android App -

35,000 पन्ना प्रमुख करेंगे शिरकत
सम्मेलन में बूथ स्तर के करीब 35,000 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। यानी मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से पन्ना प्रमुख के इसमें भाग लेने की संभावना है। इसको लेकर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, संसदीय क्षेत्र के नेता और पार्टी कार्यकत्र्ता तैयारियों में जुट गए हैं। यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका आयोजन मुख्यमंत्री के गृह जिला में हो रहा है। लिहाजा इसको सफल बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।