jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

अमेर‍िकी बाजार का असर शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी गिरे धड़ाम,बुधवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में भारी ग‍िरावट

शेयर बाजार| अमेर‍िका में अगस्‍त की महंगाई दर अनुमान से ज्‍यादा आने का असर और ब्‍याज दर बढ़ने की आशंका से पहले अमेर‍िकी बाजार टूटा|इसके बाद बुधवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में भारी ग‍िरावट देखी गई. भारतीय शेयर बाजार दोनों प्रमुख सूचकांक बुधवार सुबह लाल न‍िशान के साथ खुले. कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 शेयर वाला सेंसेक्‍स 1153.96 अंक टूटकर 59,417.12 के स्‍तर पर खुला. वहीं, 50 शेयर वाले न‍िफ्टी सूचकांक ने भी ग‍िरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और यह 17,771.15 प्‍वाइंट पर खुला.

टीसीएस के शेयर में सबसे ज्‍यादा ग‍िरावट
मार्केट ओपन‍िंग के दौरान द‍िखी ग‍िरावट के कुछ ही देर बाद शेयर बाजार में र‍िकवरी का माहौल द‍िखाई द‍िया. सुबह करीब 9.20 बजे सेंसेक्‍स 738.3 अंक फ‍िसलकर 59,832.78 अंक पर आ गया. वहीं, न‍िफ्टी 208.35 अंक टूटकर 17,861.70 पर आ गया. इस दौरान सेंसेक्‍स के 30 में से 4 शेयर ही हरे न‍िशान पर कारोबार करते देखे गए, बाकी सभी में ग‍िरावट हावी रही. सबसे ज्‍यादा टूट टीसीएस के शेयर में 3.33 प्रत‍िशत की देखी गई.

- Install Android App -

न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
सुबह के कारोबारी सत्र में न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स में Tata Consumer Products, COAL INDIA, NTPC, ASIAN PAINT और BAJAJ-AUTO में देखे गए. वहीं, टॉप लूजर्स में INFOSYS, TCS, TECH MAHINDRA, HCL TECH और WIPRO रहे. बाजार में आने वाले द‍िनों में और ग‍िरावट देखी जा सकती है.

अमेरिका में महंगाई दर अनुमान से ज्‍यादा
दूसरी तरफ अमेरिका में अगस्त में महंगाई दर अनुमान से ज्‍यादा आने से अमेरिकी बाजार में हाहाकार मच गया. यहां पर मंगलवार को कारोबारी सत्र के अंत में डाओ जोंस (Dow Jones) 1276 अंक गिरकर 31,105 के पर बंद हुआ. वहीं, नैस्डैक 633 अंक लुढ़ककर 11,634 के स्तर पर पहुंच गया. एशियाई बाजार ढाई प्रत‍िशत टूटे और SGX निफ्टी 300 अंक गिरा है. आपको बता दें अमेरिका की महंगाई दर अगस्त में 8.3% पर पहुंच गई है. मुद्रास्‍फीत‍ि के अनुमान से ज्‍यादा आने पर अब फेड र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर में इजाफा क‍िया जा सकता है. फेडरल रिजर्व 20-21 सितंबर की बैठक में अपना फैसला सुनाएगा|