jhankar
ब्रेकिंग
डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल वन-वे बना जाम का झाम, युवा कांग्रेस ने एसडीएम को सोफा ज्ञापन बैंकों-अस्पतालों के सामने पार्किंग

रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों की परेशानी से अधिकारियों को कराया अवगत, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

रानापुर (झाबुआ)। रानापुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के आपूर्ति अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि लगातार बिजली कटौती से आमजन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में विद्युत व्यवस्था में सुधार कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

- Install Android App -

इस पर आपूर्ति अधिकारी ने समस्या का जल्द समाधान करने और सतत विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, जिला मंत्री लाला गाहरी, मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक, सरपंच मुकेश मेड़ा (भूतखेड़ी), सरपंच मुकेश पालीवाल (चुई) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अब देखना होगा कि विद्युत विभाग के आश्वासन के बाद क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या का कितना जल्द समाधान होता है और आम नागरिकों को नियमित बिजली आपूर्ति मिल पाती है।