jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

असदुद्दीन ओवैसी राष्ट्रभक्त नहीं पर हैं देशभक्त… गोलीकांड पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान

उत्तर प्रदेश   विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुरुवार को मेरठ पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उनके काफिले पर हमला हो गया। इस घटना को लेकर उन्होंने संसद में सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि इस हमले से साफ हो गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी मुस्तैद है। अब ओवैसी पर हुए हमले के दो दिन बाद मामले में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भले ही ओवैसी राष्ट्रवादी न हों लेकिन देशभक्त हैं।

अपने बेबाक बयानों और कई बार अपनी ही मोदी सरकार को घेरने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने असदुद्दीन ओवैसी पर मेरठ में हुए हमले को लेकर बयान दिया है। शनिवार सुबह एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “केवल तर्कहीन कट्टरपंथी ही ओवैसी सांसद की हत्या करना चाहेंगे। ओवैसी राष्ट्रवादी न होते हुए भी देशभक्त हैं। अंतर यह है कि ओवैसी हमारे देश की रक्षा करेंगे लेकिन वह यह नहीं मानते हैं कि हिंदू मुस्लिम डीएनए एक ही है। हमें उनके मुखर तर्कों को पूरा करना चाहिए न कि बर्बरता से।”

- Install Android App -

गौरतलब है कि गुरुवार को यूपी चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार से लौटते वक्त हापुड़ के छजरासी टोल पर आईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोलियां चलाई गई थी। इस घटना में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस गोलीकांड की घटना ने सड़क से संसद तक सियासत को गरमा दिया है। संसद में ओवैसी ने जेड सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है लेकिन उनकी मांग है कि आतंकरोधी कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। हाईप्रोफाइल इस मामले में पुलिस अभी जांच में जुटी है।

जानिए आरोपियों का कबूलनामा

आरोपियों के खिलाफ ओवैसी के मित्र और करीबी यामीन खान ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने ओवैसी के बयानों से नाराज होकर हमला किया था। अभी कई सवाल हैं, जिन्हें लेकर पुलिस की जांच जारी है। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और उनके द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है। दोनों आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की गई है।