jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

अस्वस्थ, अति वरिष्ठ पेंशनर और परिवार पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र की डेार स्टेप सर्विस सेवा शुरु

मकड़ाई्र एक्सप्रेस 24 इंदौैर| अस्वस्थ, अति वरिष्ठ पेंशनर और परिवार पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान होना पड़ता था। अधिकांश पेंशनरों को आने में दिक्कतें सामने आती थी। ऐसे पेंशनरों की सुविधा के लिए वित्त विभाग ने डेार स्टेप सर्विस सेवा की शुरुआत की है। इसके निर्देश सभी विभागों को भी भेजे जा चुके हैं। इसमें पेंशनर पोस्ट आफिस से संपर्क कर प्रमाण पत्र बनावा सकेंगे। पोस्टमैन पेंशनरों के घर पहुंचकर बायोमेट्रिक डिवाइस से पेंशनरों का सत्यापन करते हुए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट करेंगे।

इसको जीवन प्रमाण पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा।अस्वस्थ एवं अति वरिष्ठ पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए नियत केंद्र या कियोस्क तक पहुंचने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पेंशनरों की असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन के पेंशनर और परिवार पेंशनरों के लिए कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के अनुसार, डोर स्टेप सर्विस सेवा प्रारंभ की गई है। इसमें इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने डिजिटल जीवन प्रमाण जमा करने के लिए डोर स्टेप सर्विस सेवा सशुल्क प्रारंभ की गई है। इससे पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में आसानी होगी।

- Install Android App -

बायोमैट्रिक डिवाइस से होगा पेंशनर का सत्यापन

जीवन प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पेंशनर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक या पोस्ट आफिस से संपर्क कर सकते हैं। इसमें नियत शुल्क जमाकर पेंशनर को डिजिटल प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पेंशनर को पेंशन आईडी, पेंशन पेमेंट आर्डर, पेंशन वितरण विभाग, संस्था, बैंक वितरण, मोबाइल नंबर, आधार नंबर की जानकारी पोस्टमैन को उपलब्ध करानी होगी। पोस्टमैन द्वारा बायोमैट्रिक डिवाइस से पेंशनर का सत्यापन करते हुए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट किया जाएगा। यह जीवन प्रमाण पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा।