jhankar
ब्रेकिंग
धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव... हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा... महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन

आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, छिंदवाड़ा में आंधी तूफान से गिरे पेड़, कई रास्ते बंद, वनवासियों को भारी नुकसान

मकड़ाई समाचार डिंडोरी/छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में खेत में काम कर रहा अधेड़ आ गया और जलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इधर छिंदवाड़ा में आंधी तूफान, बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। कई जगहों पर पेड़ गिर जाने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं।

डिंडोरी जिले के विक्रमपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम छपरा निवासी 48 वर्षीय गयाराम कुशराम अपने खेत की बाड़ी में मवेशियों को पैरा दे रहा था। इस दौरान मौसम बदलने के कारण तेज गर्जना हुई और आकाशीय बिजली गिरी, जो गयाराम को आग में झुलसा दी। गयाराम के ऊपर गर्दन और कमर का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा और उसकी मौत हो गई।

घटना करीब सुबह 6.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से गयाराम कुशराम के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वही गांव मे मातम पसरा हुआ है। विक्रमपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

- Install Android App -

तामिया में आंधी पानी का कहर

छिंदवाड़ा का हिल स्टेशन कहे जाने वाले तामिया में गुरुवार को आंधी तूफान पानी के कारण भारी तबाही हुई है। अनेकों स्थानों पर पेड़ गिर जाने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं और आंधी तूफान में चिरौंजी, अचार, महुआ और आम के फूल झरकर गिर गए। जिससे वनवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। क्योंकि आदिवासियों की आजीविका का मुख्य साधन यही वनोपज है।

सुबह 11:00 बजे के बाद अचानक तामिया क्षेत्र में भारी आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने लगी। इस बारिश में अनेकों पेड़ उखड़ कर नीचे जमीन पर आ गिरे और कई रास्ते बंद हो गए। इसके अलावा वनवासियों की आजीविका का मुख्य साधन चिरौंजी, अचार, महुआ और आम की पैदावार को भी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। ये वनोपज आदिवासियों के जीवन का मुख्य आधार हैं। ऐसे में उनके सामने संकट उत्पन्न हो गया है। जिन ग्रामीणों ने इन वन उपज का खुले में लाकर संग्रहण किया था वह भी बारिश में पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के लिए यह मौसम वरदान बन के आया है। ऐसे मौसम में पर्यटक वन क्षेत्र में आना पसंद करते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के दीवानों के लिए ऐसा मौसम आकर्षण का केंद्र होता है।