ब्रेकिंग
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, दुर्घटना तारीख से 7 दिनों में प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 ... हरदा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने खिरकिया के ग्रामों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी - है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहि... देश मे पहली बार डिजिटल अरेस्ट मामले मे 9 लोगों को उम्रकैद की सजा !अविश्वसनीय मगर सत्य ठगो ने 108 लोग... हंडिया : 05 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक टीम द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग व समुचित उपचार, Handia News: करणी सेना पर हरदा में बीते दिनों हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंडिया में आज बंद रहा बाजार,,, बिग न्यूज सिवनी मालवा: विधायक के गृह ग्राम बगवाड़ा में स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी हरदा: राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता की सर्व समाज ने की निंदा, हरदा जिला पूर्ण रूप से रहा बंद ! रै... स्पा सेंटर से पर पुलिस ने दी दबिश सात युवतियों सहित समेत नौ धराये ! पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल...

आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, प्रति सेकंड 10 किमी की है रफ्तार

Asteroid Near Earth : अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं के प्रति इंसान आज से ही नहीं, बल्कि हजारों सालों से उत्सुक रहा है। हमारी धरती के आसपास हर समय कोई न कोई विचित्र खगोलीय घटना होती है, जिन्हें हम अपनी नजरों में कैद करने की कोशिश करते हैं लेकिन अंतरिक्ष की विशालतम दूरियों के कारण कई बार हम सफल नहीं हो पाते हैं। धरती के आसपास से रोजाना वैसे तो हजारों Asteroid गुजरते हैं, लेकिन आज 13 सितंबर को एक ताजमहल के आकार का विशाल उल्का पिंड धरती के पास से गुजरने वाला है।

खगोल वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

खगोल वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ताजमहल के आकार के ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से गुजरेगा और इस दौरान यदि पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर जाता है तो इसके धरती से टकराने की भी आशंका है। हालांकि यह Asteroid धरती पर कहां टकरा सकता है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने की बहुत कम संभावना है।

- Install Android App -

Asteroid का नाम 2008 RW

खगोल वैज्ञानिकों ने इस विशाल Asteroid का नाम 2008 RW है। यह विशाल अंतरिक्ष चट्टान तीन या चार साल में एक बार ही पृथ्वी के करीब आती है, लेकिन इस बार यह पृथ्वी की कक्षा के काफी करीब रहने वाला है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 13 सितंबर को दोपहर 1:50 बजे धरती की कक्षा के करीब से गुजरेगा।

धरती से 6.7 मिलियन किमी दूर से आ रहा Asteroid

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह विशाल Asteroid पृथ्वी से लगभग 6.7 मिलियन किलोमीटर की दूरी से आ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस Asteroid को निगरानी सूची में रखा गया है। इस Asteroid की सबसे पहले खोज 02 सितंबर, 2008 को की गई थी। यह Asteroid 1023 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है।