jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

आटो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

अस्पताल पहुंचते ही घायल वेद ठाकरे को डाक्टर अनिल शाक्य द्वारा मृत घोषित कर दिया

मकड़ाई समाचार बालाघाट। लामता थाना क्षेत्र के नगरवाड़ा मार्ग पर आटो और बाइक में भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पोंडी तहसील केवलारी जिला सिवनी के निवासी मनीष ठाकरे 20 वर्ष और वेद ठाकरे 21 वर्ष दोनों शुक्रवार की रात में बाइक से नगरवाड़ा मंडई आ रहे थे। उसी दौरान आगे से आ रही आटो से करीब रात आठ बजे भिड़ंत हो गई, इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसा की जानकारी लगते ही परिजन तीरथ ठाकरे पहुंचे और घायलों को आटो से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लामता लाया गया। जहां अस्पताल पहुंचते ही घायल वेद ठाकरे को डाक्टर अनिल शाक्य द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घायल युवक मनीष का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि मनीष को हल्की चोटे आई है।

पुलिस ने शव का किया पीएम

- Install Android App -

डाक्टर अनिल शाक्य के द्वारा लामता पुलिस को तहरीर देने पर पुलिस ने रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कर शव को मर्चुरी में रखवा दिया। शनिवार को पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया है।

इनका कहना

आटो और बाइक की भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप मर्ग कायम किया है। आगे विवेचना जारी है।-पीएस डामोर, थाना प्रभारी लामता।