jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, 2 लोग घायल

हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार शाजापुर। शाजापुर जिले के शुजालपुर आष्टा रोड पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई 2 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लोगों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ये इंदौर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस कार से घर लौट रहे थे, तभी पत्थर अमलाय के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। मृतको में एक व्यक्ति रायपुर गांव का था जबकि दो लोग शुजालपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हादसे में माधो सिंह पिता मोहनलाल चौहान उम्र 65 वर्ष निवासी, नरेंद्र पिता पन्नालाल माहेश्वरी उम्र 50 वर्ष निवासी डाबरीपूरा शुजालपुर सिटी वार्ड क्रमांक-सात, हरि सिंह पिता भवरलाल पुष्पद उम्र 62 वर्ष निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी की मौत हो गई। जबकि राजू पिता हरि सिंह पुष्पक उम्र 32 वर्ष निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी, लखन नानूराम चौहान उम्र 52 वर्ष निवासी रायपुर एवं ट्रैक्टर पर सवार धीरज पिता बागमल जैन निवासी चाकरोद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।