ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

आटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया

बिलासपुर। मंगलवार की देर रात कोटा क्षेत्र के मझवानी में कंचनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने आटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात महिलाओं की स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। वहीं, घायलों को उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को बेलगहना चौकी अंतर्गत शिवतराई में रहने वाली महिलाएं रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बानाबेल गई थीं। कार्यक्रम के बाद महिलाएं गांव लौट रही थीं। कंचनपुर मोड़ के पास बिलासपुर की ओर से जा रही बोलेरो ने महिलाओं से भरी आटो को टक्कर मार दी। टक्कर से आटो सड़क से दूर जाकर पलट गई। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी कोटा पुलिस को दी। इसके बाद डायल 112 वाहन और जिला कांग्रेस के महामंत्री गणेश कश्यप ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रतनपुर में पांच घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, तीन लोगों को सिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आटो चालक फरार है।

- Install Android App -

सोती रही रतनपुर पुलिस

हादसे के बाद घायलों को लेकर अस्पताल जा रहे ग्रामीण रात 11.30 बजे रास्ते में रतनपुर थाने स्र्के और सूचना देने गए। ग्रामीणों ने बताया कि थाने में तैनात जवान सो रहे थे। इसके बाद ग्रामीण वहां से लौट गए। ग्रामीणों के साथ कोटा पुलिस के जवानों ने घायलों के उपचार की व्यवस्था की। एक साथ आठ घायलों के पहुंचने से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भी अफरा-तफरी मच गई थी।

ये हैं घायल

हादसे में शिवतराई में रहने वाली आठ महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से गुलाब बाई, अनिता, भारती, संतोषी, दीप्ति, सोना बाई, मनोज बाई, विमला बाई की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है।