jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

आटो पलटने से 5 घायल 1 की मौत,आटो पलटने में दबी महिला ने तोडा़ दम

मकड़ाई समाचार सरगुजा। जिले के उदयपुर में रामगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम सवारियों से भरा आटो अनियंत्रित होकर घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए बीच सडक़ पर पलट गया। हादसे में आटो के नीचे दबने से युवती की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें 4 महिलाएं भी है।घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है।इनमें एक महिला का एक पैर टूट गया है।
जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूटा निवासी आठ महिला व पुरुष आटो में सवार होकर रविवार की शाम को उदयपुर आ रहे थे।आटो में धान व चावल के बोरे भी भरे हुए थे।रामगढ़ मार्ग पर स्थित प्राथमिक पाठशाला के समीप चालक का आटो पर से नियंत्रण हट गया।तेज गति की आटो घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी उसके बाद चालक आटो को संभाल नहीं सका और आटो सड़क पर पलट गई।दुर्घटना होते ही सवारियों में कोहराम मच गया।आटो में सवार जुगनी नामक युवती आटो के नीचे दब गई।किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना में चार महिलाएं व चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

- Install Android App -

सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्रनाथ दुबे भी मौके पर पहुंचे थे।संजीवनी 108 की टीम ने दस मिनट के भीतर घटनास्थल पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था। घायलों में ग्राम पूटा निवासी रामकेली, कुंती, कैलासो, पुसन बाई, सोहर साय व चालक कलिंदर शामिल हैं। घायलों में एक बच्चे का पैर भी टूट गया है सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।