jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

 आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई, 2445 लीटर महुआ लाहन के साथ 90 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त 

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद/पिपरिया। पुलिस कप्तान संतोष सिह गौर एव जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन मे आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज अंबेडकर वार्ड में कई स्थानों पर दबिश दी एव तलाशी की।इस संयुक्त कार्रवाई मे टीम को यहां से भारी मात्रा में  मटको, कुप्पों,ड्रमों के साथ कुप्पियों में छुपा कर रखी महुआ लाहन और  शराब जब्त की गई। इस दौरान 2445 लीटर महुआ लाहन के साथ 90 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की गई साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत अवैध मदिरा धारण करने के 13 प्रकरण भी कायम किए गए । जिसमें 3 प्रकरणों में आरोपियों की तलाश जारी है इस जप्त सामग्री की बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 35 हजार 750 रुपये के आसपास आंकी गई है।थाना स्टेशन रोड प्रभारी अजय तिवारी के साथ आबकारी विभाग के प्रभारी नीलेश पवार द्वारा इस दबिश के पूर्व विधिवत तरीके से रूप रेखा तैयार कर औचक कार्यवाही की गई जिससे अवैध शराब बनाने एवं विक्रय करने वाले विक्रेताओं में हड़कंप के साथ अफरा तफरी मच गई।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक उमेद  सिंह राजपूत, राहुल पटेल, एएसआई राजकुमार साहब ,हमीर सिंह मुख्य आरक्षक मुकेश नामदेव, महेंद्र कुमार आरक्षक रवीश बोहरे, संजय शेरके, हेमंत चौधरी आदि का सराहनीय योगदान रहा है।