jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

आम अतिथि शिक्षक संघ ने कृषि मंत्री कमल पटेल को सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार खिरकिया। सोमवार को आम अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों द्वारा मई माह में हो रही मानदेय विसंगति का निराकरण करने हेतु अनुरोध किया।जिस पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को मई माह में 24 दिन का मानदेय अतिथि शिक्षकों को देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों ने 25% आरक्षण के स्थान पर प्रतिसत्र के मान से अंकों का वर्टेज संविदा पात्रता परीक्षा में देने, प्रदेश में माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं पुनः प्रारंभ करने एवं शाला बंद होने की स्थिति में भी मानदेय देने, जीएफएमएस पोर्टल पर दर्ज अतिथि शिक्षकों के लिए अपडेट प्रक्रिया प्रारंभ करने संबंधी मांग रखी। ज्ञापन देते समय संघ के अध्यक्ष गजराज गौर, उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, अकबर खान, अविनाश राजपूत, मनीष चौहान, विनोद मंडरे, सतीश जायसवाल, विनय गुर्जर, राजेंद्र कुल्हारे, मोहम्मद इरफान, अभिषेक नामदेव, सहित विकासखंड के अन्य अतिथि शिक्षक मौजूद थे।