jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

आरसीबी को बड़ा झटका, इस स्टार गेंदबाज का टूर्नामेंट के शेष मैचों में खेलना संदिग्ध

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ चला है और इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) चोटिल हो गए हैं और उनका टूर्नामेंट के शेष मैचों में खेलना संदिग्ध हैं। Navdeep Saini को रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी के दौरान 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर दाहिने अंगूठे में चोट लगी थी।

Navdeep Saini इस चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए। टीम के फिजियो इवान स्पिचली ने उनके चोट पर अपडेट दिया है। इवान स्पिचली ने कहा कि उन्हें नहीं पता नवदीप सैनी कब तक फिट होंगे। सैनी के अंगूठे में टांके लगे हैं। उनके चोट की मॉनिटरिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि चार-पांच साल पहले विराट कोहली को भी कोलकाता में अंगूठे में चोट आई थी। उन्हें भी टांके लगे थे और इसके बाद भी उन्होंने शतक लगाया था। हालांकि, आप दोनों की चोट की तुलना नहीं कर सकते।

- Install Android App -

स्पिचली ने कहा, नवदीप सैनी के उस हाथ में चोट लगी है, जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। इस वजह से उन पर बहुत दबाव है। मुझे नहीं पता कि वे मैच खेलने के लिए कब तक फिट होंगे। उम्मीद कर रहा हूं कि वे अगले मैच और बाकी टूर्नामेंट में खेलने में सक्षम होंगे।

सीएसके के हाथों आरसीबी को मिली हार :

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सीएसके ने इस मैच में आरसीबी को 8 विकेटों से हराकर उलटफेर किया। विराट कोहली की टीम यदि यह मैच जीत जाती तो प्लेऑफ में पहुंच जाती। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ युवा रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। अंक तालिका में बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर है। टीम के 11 मैचों से 14 अंक है।