jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह का शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर|  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए रवाना हुए। अमित शाह वापस लौटकर इंदौर में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। कनकेश्वरी धाम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।