jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

Cyber crime सावधान : भारतीय लडकियI,महिलाओ का इंस्टाग्राम पर ब्रेनवाश कर रहेे ” पाकिस्तानी ”

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई लड़की के मामले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के असलम लाहौरी  बरगला रहेे युवति को नाम बदल लो बुर्का खरीद कर पहन लो लाहौर की टिकट लेकर पाकिस्तान आ जाए। यहां आने के बाद वह सब संभाल लेगा। एक केे बाद एक महिलाओ के सोशल मीडिया पर दोस्ती कर घर से भागकर पाकिस्तान जानेे की धटनाएं आ रही हे। अंजुु के बाद एक और घटना होती उससेे पहलेे ही मामला संभाल लिया गयां।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर| एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पकड़ी गई 16 साल की किशोरी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रीमाधोपुर में रहने वाली किशोरी का ब्रेनवाश कर पाकिस्तान बुलाने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी और असलम लाहौरी एक साल से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रहे थे। किशोरी ने पुलिस को बताया कि असलम ने ही उसे अपना नाम गजल रखने के लिए कहा था। उसने कहा था कि वह दुकान पर जाकर बुर्का खरीद ले, इसके बाद वह एयरपोर्ट पर जाकर पाकिस्तान लाहौर की टिकट लेकर पाकिस्तान आ जाए। यहां आने के बाद वह सब संभाल लेगा।

- Install Android App -

पुलिस ने जब इंस्टाग्राम को खंगालना शुरु किया तो सामने आया कि असलम लाहौरी ने अलग अलग नाम से फेक आडी बना रखी है। इसमें किसी में उसने अपना नाम इरफान लिखा तो किसी में चिंटू लिखा था। इस्टाग्राम पर अलग अलग फोटो लगाकर लड़िकयों को इंप्रेस कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसमें उसकी एक सहेली भी चैटिंग कर रही थी।

पुलिस से बोली माता पिता के साथ ही रहना
पुलिस दिन भर एयरपोर्ट थाने में किशोरी से पूछताछ करती रही। कभी वह खुद को पाकिस्तान से आना बता रही थी। तो कभी पाकिस्तान से बुआ के घर आने के लिए कह रही थी। लिहाजा पुलिस ने जब उससे कई बार पूछताछ की तो उसने सच्चाई बतानी शुरु कर दिया। किशोरी ने बताया कि वह अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है और अपने माता पिता के पास ही रहना चाहती है। श्रीमाधोपुर से उसकी बहन और कजन उसे लेने आए थे। पुलिस ने उससे लिखवाने के बाद बहन और कजन के साथ घर भेज दिया।