ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा...

इंदौर जनपद अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवारों ने की क्रास वोटिंग

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर में जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने क्रास वोटिंग की। भाजपा के विश्वजीत को 25 में से 14 वोट मिले, सरला मंडलोई को 11 मत मिले, 25 जनपद सदस्य में से 13 कांग्रेस समर्थित ने जीत दर्ज की थी। मतदान के माध्यम से पूर्ण हुई इंदौर जनपद अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया। विश्वजीत सिंह सिसोदिया कान्हा, झलरिया जनपद अध्यक्ष बने। इसके साथ ही मालवा-निमाड़ अंचल के जिलों में भी चुनाव के परिणाम आने लगे हैं।

बुरहानपुर जिले के ग्राम पंचायतों में उप सरपंचों के चुनाव के बाद जनपद पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया है। बुधवार को बुरहानपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। जिसमें भाजपा समर्थित सोनाली पाटिल अध्यक्ष चुनी गईं। सोनाली के मुकाबले में कांग्रेस समर्थित रंजना पाटिल ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन जमा कराया था। जनपद पंचायत के 25 सदस्यों में से 17 ने सोनाली के पक्ष में मतदान किया, जबकि रंजना पाटिल को सिर्फ आठ वोट मिले। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें खड़कोद वार्ड की सदस्य आशा विनोद पाटिल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं। अध्यक्ष की कुर्सी हाथ से जाने के बाद कांग्रेस समर्थित अधिकांश सदस्य मतदान केंद्र से बाहर निकल गए थे।

सोनाली पाटिल की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, इंदौर के पूर्व विधायक और पर्यवेक्षक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे। मतदान प्रक्रिया शुरू होने पर सबसे पहले करीब 11 बजे निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। गुरुवार को खकनार जनपद पंचायत के लिए मतदान कराया जाएगा। यहां से नेपानगर की पूर्व विधायक मंजू दादू की बहन पूजा दादू का नाम लगभग तय है। भाजपा भी इसी नाम को लेकर आगे बढ़ रही है। इसके बाद 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

देवास जिले के बागली में जनपद पंचायत में कांग्रेस में जीत हासिल की कन्नौद जनपद पंचायत में निर्दलीय निर्वाचित हुआ है। देवास जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने जीत पर जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की, पार्टी के झंडे लहराए। इसी प्रकार बागली में भी जीत के बाद कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला।

खंडवा जनपद अध्यक्ष के चुनाव बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच हुए। दोपहर करीब 2:13 बजे चुनाव परिणाम घोषित हुए तो कांग्रेसियों के चहरे खिल उठे। कांग्रेस समर्थित मीना बाई रामपाल कहलारी ने भाजपा समर्थित रूपाली भानुप्रताप पटेल को हराकर जीत हासिल कर ली। 23 सदस्यों में 10 ने भाजपा की रुपाली को वित्त दिए तो वहीं 13 ने कांग्रेस की मीना बाई को वोट दिए। जीत के बाद विजयी मीना बाई ने कहा कि यह मेरी नहीं कांग्रेस की जीत है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र में विकास करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कई गरीबों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, उसे समाप्त करेंगे। जनपद पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेसियों और भाजपा की टकराव की स्थिति बनती रही मतदान स्थल पर स्थिति को अनियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

जनपद अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा से रुपाली पटेल और मंजू बाई धनसिंह ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था। नाम वापसी के दसूरण भाजपा समर्थित मंजू बाई ने आवेदन वापस ले लिया। इसके बाद मंजू बाई के पुत्र अर्जुन सिंह ने बार-बार मां से मिलने की बात कहते हुए मतदान स्थल पर जाने का प्रयास करते रहे। इसे लेकर कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया और किसी को भी अंदर जाने से रोकने की बात पुलिस से कही।

कुछ देर में भाजपा के नेताओं ने भी अर्जुन को भीतर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान टकराव की स्थिति बनने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इधर चुनाव हार मिलने पर भाजपाइयों के चेहरे मुरझा गए। विधायक देवेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता पास ही स्थित सांसद कार्यालय में मायूस होकर बैठे रहे। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा करने से इनकार कर दिया।

- Install Android App -

सेंधवा और रतलाम में हंगामा

बड़वानी। सेंधवा जनपद में बुधवार को जनपद अध्यक्ष का चुनाव होना था लेकिन राजनीतिक दलों के आपस में मतभेद होने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। दोनों दलों के नेता-कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौजूद पुलिस बल ने भीड़ को खदेड़ा और स्थिति नियंत्रित करने में लगा हुआ है। दोनों ही राजनीतिक दल के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ सेंधवा जनपद के बाहर जमे हुए हैं। मौके पर सेंधवा एसडीएम, तहसीलदार, टीआई व पुलिसबल मौजूद है।

खंडवा के खालवा जनपद पंचायत के 25 जनपद सदस्यों की आपसी सहमति से पहली बार महिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनी गई है। 11 बजे जनपद पंचायत खालवा में संयुक्त कलेक्टर अशोक जाधव, तहसीलदार अतुलेश कुमार, सीईओ केके उके की उपस्थिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान दोनों पदों पर सिर्फ एक-एक ही नामांकन जमा हुए। सोनता बाई रामप्रसाद कवडे (दावनिया) अध्यक्ष और सती बाई किशोर (मेंढापानी) उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुनी गई।

रतलाम जिले की आलोट, बाजना व सैलाना जनपद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया हंगामे के बीच चल रही है। आलोट जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस को लाठियां बरसाना पड़ी। 23 जनपद पंचायत सदस्यों में से 11 कांग्रेस के 11 भाजपा के समर्थन में आए। वहीं वार्ड 6 से भाजपा के अधिकृत निर्वाचित प्रत्याशी रंगलाल पाटीदार अभी तक मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे।

भाजपा की ओर से मुन्ना कुंवर पति कालू सिंह परिहार एवं कांग्रेस की ओर से वर्षा पति राकेश पाटीदार ने नामांकन पेश किया है। उपाध्यक्ष के लिए भी नामांकन हो चुके हैं। प्रशासन ने प्रतिनिधि के अलावा किसी को भी मतदान केंद्र पर आने नहीं दिया। विधायक मनोज चावला व पूर्व सांसद डा. चिंतामणि मालवीय भी बाहर कार्यकर्ताओं के बीच खड़े हैं।

बाजना में कांग्रेस का क्लीन स्वीप

जिले की बाजना जनपद में कांग्रेसमें क्लीन स्वीप कर अपना अध्यक्ष बनवा लिया है। सभी 20 सदस्यों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया। अध्यक्ष पद पर कैलाश मुनिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। सैलाना जनपद में निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है यहां कांग्रेस व भाजपा में काला मुकाबला हो सकता है।