jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mp Big News: इंदौर, भोपाल सहित पूरे म.प्र. में लाखों वाहनों में नही है, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, अंतिम तारीख 15 जनवरी

यातायात विभाग द्वारा लगातार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की बात कही जा रही है। पूरे प्रदेश में ऐसे वाहन जिन पर ये नंबर प्लेट नही है संख्या लाखों में बताई जा रही है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में करीब 9 लाख वाहनों में नंबर प्लेट लगनी थी, इनमें से अब 6 लाख से अधिक वाहन है जिन पर हाई सिक्योरिटी वाली नंबर प्लेट नही है। ऐसे वाहन मालिको द्वारा इन नंबर प्लेटो की मांग की भी जा रही है मगर उपलब्ध नही हो पा रही है।

- Install Android App -

नंबर प्लेट लगवाने की 15 जनवरी अंतिम तारीख –  मा. हाईकोर्ट ने आदेशित किया था सरकार ने कहा है कि ऐसे वाहन जो 1 अप्रेल 2019 से खरीदे गए है जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नही लगी है उन्हे नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी अंतिम तारीख होने से बड़ी संख्या में बुकिंग हो रही है। वाहन मालिकों नंबर मिलने में 15 से 20 दिन तक लग रहे है। अब बचे मात्र 2 ऐसे में इतने सारे वाहनों में नंबर प्लेट लगना मुश्किल है। अब विभाग इस तारीख को आगे बढ़ाना होगा। प्रदेश के सभी जिलों में यह कार्य किया जा रहा है।

अभी तक लोग ने रुचि नही दिखाई – जिला स्तर पर लोगो को जागरुकता लानी होगी हाई सिक्योरिटी रजिस्टेशन नंबर प्लेट को लगवाना अनिवार्य है। प्रत्येक चौक -चौराहो पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की सघनता से जांच की जानी चाहिए और तुरंत वाहन पर इन नंबर प्लेट लगवाने का उनसे आग्रह करे या चालानी प्रक्रिया अपनाई जाये।

हाई सिक्योरिटी रजिस्टेशन नंबर प्लेट का क्या है फायदा – बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चोरी और अवैध तरीकों से चल रहे है। आसानी से पकड़ आ जाते है। इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगेगी। चोरी या गुम हुए वाहनों का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। आमजन के साथ साथ सरकार और पुलिस यातायात विभाग का कार्य भी आसान हो जायेगा।