jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

इंदौर से रतलाम की ओर आ रही बस ट्रक से टकराई, हादसे में 2 की मौत व 17 यात्री घायल

मकड़ाई समाचार रतलाम  । महू- नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सरवड़ जमुनिया के पास बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बस ड्राइवर व दूसरा सहायक ड्राइवर है। ड्राइवर स्ट्रेरिंग में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है|

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे सरवन जमुनिया के समीप ट्रक और बस में भीषण हादसा हो गया। इंदौर से रतलाम की ओर आ रही बस ट्रक से जा टकराई। इससे बस ड्राईवर। 45 वर्षीय रईस पठान पुत्र अब्दुल रहमान पठान निवासी पांसल चौराहा एकता नगर, भीलवाड़ा (राजस्थान) व 55 वर्षीय साबिर पुत्र मोहम्मद यूसुफ अब्बासी निवासी काजी खान की मस्जिद जावरा रोड, रतलाम की मौत हो गई। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर होने से हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में सवार घायलों की चीखे गूंज उठी। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया